🕒 30 June 2026, Tuesday
राजनीति

Rajasthan Politics: नागौर के वरिष्ठ नेता महेंद्र पाल चौधरी ने बीजेपी छोड़ी, थामा कांग्रेस का हाथ

राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव, नागौर के वरिष्ठ नेता महेंद्र पाल चौधरी ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन की। जाट नेताओं की अनदेखी से थे नाराज। जानिए पूरी खबर।
द्वारा Jitendra Meena 📅 31 Jul 2025 👁️ 103 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Rajasthan Politics: नागौर के वरिष्ठ नेता महेंद्र पाल चौधरी ने बीजेपी छोड़ी, थामा कांग्रेस का हाथ

Rajasthan Politics : राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नागौर जिले के चर्चित नेता और नागौर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन महेंद्र पाल चौधरी ( Mahendra Pal Chaudhary  ) ने भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस ( Congress ) का दामन थाम लिया है। यह राजनीतिक घटनाक्रम जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान हुआ।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ( Govind Singh Dotasara ) ने चौधरी को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में नागौर से कांग्रेस विधायक हरेंद्र मिर्धा ( Harendra Mirdha ) सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, महेंद्र पाल चौधरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर जाट नेताओं की अनदेखी और कुछ चुनिंदा चेहरों को तरजीह देने से वे खासे असंतुष्ट थे। खासकर रिछपाल मिर्धा जैसे नेताओं को प्राथमिकता दिए जाने पर उनका असंतोष और बढ़ गया था।

राजस्थान कांग्रेस ने इस मौके की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करते हुए महेंद्र पाल चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस का मानना है कि चौधरी की घर वापसी से नागौर सहित आसपास के इलाकों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह फैसला कांग्रेस के लिए अहम साबित हो सकता है, वहीं बीजेपी को इससे बड़ा झटका लग सकता है।

« पिछली ख़बर वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सियासत में हलचल ... अगली ख़बर » सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में बड़ी राहत, सीबीआई ने ब...
🏷️ Tags:
#Rajasthan Politics
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें