🕒 16 June 2026, Tuesday
कविता

सावन का पहला सोमवार । हिंदी कविता । चंद्रकांत पांडेय

सावन पर हिंदी कविता ।
द्वारा Jitendra Meena 📅 15 Jul 2025 👁️ 99 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सावन का पहला सोमवार । हिंदी कविता । चंद्रकांत पांडेय

शीर्षक : सावन का पहला सोमवार

 

परम पावन, मनभावन, 

सावन का पहला सोमवार। 

भक्ति करें भोले, शंकर की, 

करें प्रभु सबका उद्धार। 

देवों के देव महादेव, 

कृपा करें तत्काल। 

अति प्रसन्न हो भक्तों से, 

वर देकर करें निहाल।

सदा भक्त के हित साधन में, 

प्रभु रहें तल्लीन। 

भोले बाबा का भक्त कोई, 

कभी नहीं हो सकता दीन।

नहीं चाहते सोना चांदी, 

ना कोई उनकी ऊँची मांग। 

उन्हें चाहिए कुछ बेलपत्र, 

दूध, धतूरा थोड़ी भांग।

नीलकंठ, महाकाल प्रभु, 

प्राणिमात्र के रक्षक । 

भक्तों हेतु सदा तत्पर, 

महागरल के भक्षक।

~  चंद्रकांत पांडेय

मुंबई / महाराष्ट्र

« पिछली ख़बर Karauli: एग्री ब्लड फाउंडेशन के सदस्यों ने चार सूत्रीय मांगो... अगली ख़बर » समरावता की मिट्टी को नमन कर बोले नरेश मीणा – अब हर परिवार की...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें