🕒 16 June 2026, Tuesday
कविता

सवालों में नहीं आते - मीनेश चौहान । mission ki awaaz

द्वारा Jitendra Meena 📅 01 May 2025 👁️ 137 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सवालों में नहीं आते - मीनेश चौहान । mission ki awaaz

शीर्षक - सवालों में नहीं आते

कभी तुमको अगर सोचूँ,

खयालों में नहीं आते।

जवाबों में अगर ढूँढूँ,

सवालों में नहीं आते ।।

शिकायत है तुम्हें हमसे,

कि कर दी देर आने में।

अगर जल्दी चले आते,

हमें अपना बना पाते?

जवाबों में अगर ढूँढूँ,

सवालों में नहीं आते ।।

नहीं आसान था उतना,

कि जितना तुम समझते हो।

सभी पर्दे उठा देते,

महज रुसवाइयाँ पाते ।।

जवाबों में अगर ढूँढूँ

सवालों में नहीं आते।

नहीं थी एक मंजिल जब,

मिलाते राह कैसे हम?

किनारा हम नहीं पाते,

भँवर में आप रह जाते ।।

जवाबों में अगर ढूँढूँ

सवालों में नहीं आते।

कभी तुमको अगर सोचूँ,

खयालों में नहीं आते।

जवाबों में अगर ढूँढूँ,

सवालों में नहीं आते ।।

________________

मीनेश चौहान ’मीन’✍️

फर्रुखाबाद (उत्तर–प्रदेश)

« पिछली ख़बर विश्वास बना रहे - अंकिता जैन अवनी । Mission Ki Awaaz... अगली ख़बर » Bhilwara: जनसुनवाई में 43 परिवादों का निस्तारण करने के आदेश ...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें