🕒 15 June 2026, Monday
छत्तीसगढ़

हाथी के 1 साल के बच्चे के 13 हत्यारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब तक फरार

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 233 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हाथी के 1 साल के बच्चे के 13 हत्यारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब तक फरार

कोरबा। हाथी के 1 साल के बच्चे के 13 हत्यारे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब तक फरार है जिसको वन विभाग टीम तलाश रही है। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम बनिया में हाथी के 1 साल के बच्चे को महुआ और धान में कीटनाशक जहर मिलाकर खिलाकर मारने का मामला सामने आया है मारने के बाद हाथी के बच्चे को दफन करने के मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी कमल भान सिंह जो कि जनपद सदस्य है, वह अभी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है। बताया गया कि 20-21 अक्टूबर की रात इस हाथी को महुआ और धान में कीटनाशक जहर मिलाकर खिलाया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई तो उसे वहीं दफन कर दिया गया। आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।इनके विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

« पिछली ख़बर नगर निकाय चुनाव: दीपावली के शुरू होगी वार्ड आरक्षण प्रक्रिया... अगली ख़बर » गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, राजीव गांधी फाउंडेशन का रजिस्ट्र...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें