🕒 27 June 2026, Saturday
हरियाणा

हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार रेप केस में गिरफ्तार

हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक और अभिनेता उत्तर कुमार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और कार्रवाई न होने पर लखनऊ में CM आवास पर आत्महत्या की कोशिश की थी।
द्वारा Jitendra Meena 📅 15 Sep 2025 👁️ 167 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार रेप केस में गिरफ्तार

हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक और निर्माता उत्तर कुमार को पुलिस ने दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी सोमवार को की गई। उत्तर कुमार के खिलाफ जून माह में उनके साथ काम करने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था ।

6 सितंबर को यानी 9 दिन पहले कार्रवाई न होने पर पीड़ित एक्ट्रेस ने लखनऊ में CM आवास पर पहुंचकर सुसाइड की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उत्तर कुमार को हिरासत में लेने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस ने पूछताछ में हरियाणवी फोक सिंगर और डायरेक्टर उत्तर कुमार पर रेप का आरोप लगाया। बताया था- उसने 24 जून को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में रेप का केस दर्ज कराने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई।

इसके बाद हाईकोर्ट में अपील की, फिर कोर्ट के आदेश पर 25 दिन बाद FIR दर्ज हुई। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कई बार उत्तर कुमार की लोकेशन बताने के बावजूद पुलिस ने कुछ नहीं किया।

« पिछली ख़बर बागपत: दोधट पुलिस ने पकड़े दो पशु तस्कर, 28 पशुओं में से 21 ... अगली ख़बर » सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, जेल की सलाखों के पीछे आरोपी...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें