🕒 27 June 2026, Saturday
हरियाणा

बागपत: दोधट पुलिस ने पकड़े दो पशु तस्कर, 28 पशुओं में से 21 निकले मृत, 7 जीवित

दोधट पुलिस ने बागपत में पकड़े दो पशु तस्कर, 28 में से 21 पशु मृत मिले। हरियाणा से हो रही तस्करी पर हिंदू जागरण मंच ने जताया विरोध।
द्वारा Jitendra Meena 📅 17 Jun 2025 👁️ 190 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बागपत: दोधट पुलिस ने पकड़े दो पशु तस्कर, 28 पशुओं में से 21 निकले मृत, 7 जीवित

बागपत (उत्तर प्रदेश) ।  जिले के दोधट थाना क्षेत्र में पशु तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने सोमवार देर रात एक कैंटर वाहन को रोककर उसमे भरे 28 पशुओं को बरामद किया, जिनमें से 21 की मौत हो चुकी थी और केवल 7 पशु जीवित पाए गए। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान हापुड़ निवासी आदिल और शान के रूप में हुई है।

हरियाणा से आ रही थी तस्करी की खेप - 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तस्कर कैंटर में पशुओं को हरियाणा से भरकर बागपत के रास्ते दूसरे जिलों में ले जा रहे थे। हाईवे पर दोधट पुलिस ने जब शक के आधार पर वाहन को रोका, तो उसमें क्रूरतापूर्वक भरे गए मवेशियों की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। वाहन में ना तो पशुओं के लिए उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था थी और ना ही कोई चारे-पानी की सुविधा। इसके चलते 21 पशुओं की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा- 

घटना की सूचना मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और कोतवाली में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बागपत जनपद में हरियाणा से लगातार पशु तस्करी की जा रही है और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

पुलिस की कार्रवाई जारी - 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन शामिल है। जब्त किए गए कैंटर को थाने में खड़ा कर दिया गया है और जीवित पशुओं को स्थानीय गौशाला में भिजवाया गया है।

« पिछली ख़बर सरकार बिना आरक्षण पालिसी के टीचर की कर रही भर्तियां, भर्ती र... अगली ख़बर » हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार रेप केस में गिरफ्तार...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें