🕒 19 June 2026, Friday
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : सागर के ग्राम मोहासा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

सागर जिले के ग्राम मोहासा में आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में अश्वगंधा, पिपरमेंट खेती, विभागीय योजनाओं और उन्नत तकनीकों पर चर्चा। 20 गांवों से 60+ किसानों ने हिस्सा लिया।
द्वारा Jitendra Meena 📅 24 Aug 2025 👁️ 100 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
मध्यप्रदेश : सागर के ग्राम मोहासा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

सागर, मध्यप्रदेश : सागर जिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, विकासखंड केसली द्वारा ग्राम मोहासा में विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 20 दूरस्थ गांवों से आए किसानों ने हिस्सा लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. आशीष त्रिपाठी ने अश्वगंधा और पिपरमेंट की खेती में नवाचारों पर जानकारी दी। उपसंचालक उद्यान श्री पी.एस. बडोले ने विभागीय योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। जिला कार्यालय के तकनीकी अधिकारी श्री अश्विनी मोंडे ने नए उद्योगों की स्थापना पर चर्चा की। प्रगतिशील कृषक श्री विजय दुबे ने बेर से पाउडर बनाने के लिए विभागीय सहायता की मांग रखी, ताकि किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।

वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री प्रदीप परिहार ने सब्जियों की उन्नत तकनीकों, ड्रिप, स्प्रिंकलर और मल्चिंग पर जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री चेतन मुजाल्दे ने कृषि विभाग की योजनाओं का उल्लेख किया। 

कार्यक्रम में रियाज खान, प्रशांत पटेल, प्रवीण बिरला, रवि मोरे सहित 60 से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे।

« पिछली ख़बर ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए पत्नी की हत्या: प... अगली ख़बर » UP News: बुलंदशहर के खुर्जा में दर्दनाक सड़क हादसा: 8 श्रद्ध...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें