🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

लोकसभा में राहुल गांधी का हमला: "सरकार ने आर्थिक, रक्षा और विदेश नीति को किया बर्बाद"

लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था, रक्षा और विदेश नीति को विफल करने का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
द्वारा Jitendra Meena 📅 31 Jul 2025 👁️ 65 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
लोकसभा में राहुल गांधी का हमला: "सरकार ने आर्थिक, रक्षा और विदेश नीति को किया बर्बाद"

Rahul Gandhi In Loksabha : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी ने सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है और यह दर्शाता है कि मौजूदा सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर असफल रही है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह कमजोर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश चलाने में अक्षम है और उनकी आर्थिक, रक्षा तथा विदेश नीति पूरी तरह विफल रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "आज भारत जिन प्रमुख चुनौतियों से जूझ रहा है, उनमें सबसे गंभीर यह है कि सरकार की नीतियों ने हमारी मजबूत व्यवस्थाओं को कमजोर कर दिया है।"

« पिछली ख़बर धौलपुर करौली टाइगर रिजर्व को लेकर सासंद भजनलाल जाटव ने ज्ञाप... अगली ख़बर » जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली ...
🏷️ Tags:
#Rahul Gandhi News
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें