🕒 16 June 2026, Tuesday
शायरी

फादर्स डे कोट्स हिंदी में । पिता हमारे जीवन की असली प्रेरणा । mission ki awaaz

Happy Father's Day 2025 Wishes in Hindi: 15 जून को 'फादर्स डे' मनाया जाएगा। इस खास मौके को अगर अपने पापा के लिए बेहद खूबसूरत, यादगार और स्पेशल बनाना चाहते हैं तो इन खास ही नहीं बल्कि शानदार संदेशों के जरिए उन्हें इंटरनेशनल फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
द्वारा Jitendra Meena 📅 14 Jun 2025 👁️ 128 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
फादर्स डे कोट्स हिंदी में । पिता हमारे जीवन की असली प्रेरणा । mission ki awaaz

Happy Father's Day : हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है, और इस साल यह खास दिन 15 जून को है। यह दिन उन सभी पिता को समर्पित होता है जो अपने बच्चों के लिए त्याग, प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक हैं।

पिता हमारे पहले हीरो होते हैं। वे सिखाते हैं कि कठिनाइयों से कैसे लड़ना है और जिंदगी को कैसे सकारात्मक नजरिए से जीना है। जब हम गिरते हैं, तो माँ की ममता के साथ-साथ पिता का मजबूत हाथ भी हमें संभालता है। पिता केवल एक रिश्ते का नाम नहीं है, यह एक भावना है — सुरक्षा की, प्रेरणा की और बिना कहे दिए गए समर्थन की। वे अक्सर अपने दर्द और थकान को छुपाकर सिर्फ हमारे चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हैं।

इस फादर्स डे पर आइए हम अपने पिता के प्रति आभार व्यक्त करें। चाहे एक छोटा सा ग्रीटिंग कार्ड हो, एक प्यारा मैसेज या सिर्फ साथ बैठकर कुछ वक्त बिताना — हर छोटी कोशिश उनके दिल को छू जाती है।

  1. सफर तन्हा और राह सुनसान है पिता का साथ हो तो मंजिल आसान है ।
  2.  दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है, मेरे पापा मेरे खुदा मेरी तकदीर वो है !
  3. भुला के नींद अपनी सुलाया हमको, दर्द कभी ना देना उन हस्ती को, खुदा ने पिता बनाया जिनको! हैप्पी फादर्स डे
  4. पिता जमीर हैं पिता जागीर है जिसके पास ये हैं वह सबसे अमीर है।
  5. पापा है मोहब्बत का नाम, पापा को हजारों सलाम, कर दे फिदा जिंदगी आए जो बच्चों के काम । हैप्पी फादर्स डे
  6. मेरा साहस, मेरी इज्जत, मेरा सम्मान है पिता, मेरी ताकत, मेरी पूंजी, मेरी पहचान है पिता।
  7. मंजिल दूर और सफर बहुत है, छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है, मार डालती यह दुनिया कब की हमें लेकिन “पापा” के प्यार में असर बहुत है । हैप्पी फादर्स डे
  8. हजारों की भीड़ में भी पहचान जाते हैं, पापा कुछ कहे बिना ही सब जान जाते हैं।
  9. अपने सीने से लगाता है हर मुश्किलों से लड जाता हैं। खुशियां अपनी कुर्बान करता है। गिरते है तो थाम लेता है।
  10. वह एक पिता ही है जो हमे सारी खुशियां देता है। Happy Father's Day
  11. दुःख और कष्टों का नाश होता हैं, जब बेटा अपने बापू के पास होता हैं। Happy Father's Day

« पिछली ख़बर डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति और कमाई के स्रोतों का खुलासा – ... अगली ख़बर » NEET UG 2025 रिजल्ट जारी – कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड और म...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें