🕒 24 June 2026, Wednesday
वालीबॉल

Hindaun City: वॉलीबाल प्रतियोगिता का गांव पीपलहेडा में हुआ शुभारंभ

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 17 Jun 2024 👁️ 152 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Hindaun City: वॉलीबाल प्रतियोगिता का गांव पीपलहेडा में हुआ शुभारंभ

हिण्डौन सिटी: क्षेत्र के गांव पीपलहेडा में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ । आयोजित कमेटी के सदस्य सुरजीत चौधरी ने बताया है कि बजरंग क्लब पीपलहेडा के द्वारा तृतीय जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसके मुख्य अतिथि युवा जाट महासभा करौली जिलाध्यक्ष करतार सिंह चौधरी धंधावली रहे व विशिष्ठ अतिथि पूर्व सरपंच रूप सिंह, बदन सिंह, रमेश चन्द, उदय सिंह, राधेश्याम, महेंद्र सिंह रहे। मुख्य अतिथि करतार चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया और सभी अतिथियों का आयोजित कमेटी कि ओर स्वागत किया गया। करतार चौधरी ने सभी को खेल की भावना से खेलने और खेल के साथ साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने को कहा । खेल में अनुशासन जरूरी है और कोइ भी खिलाड़ी हार निराश न होने की बात कही । पहला मैच झारेडा टीम और पीपलहेडा टीम के बीच हुआ जिसमें पीपलहेडा टीम 21/14 से विजय रही।

इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीमे भाग ले रही है। प्रतियोगिता में दिन और रात को भी मैच करायें जाएंगे। विजेता टीम को नगद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में 200रू एन्ट्री फीस रखी गई है। इस अवसर टीम के सदस्य मनोज तोमर, सुशील तेवतिया, बलदेव सिंह, चन्द्रवीर सिंह, गौरव सिंह, बन्टी सिंह आदि मौजूद रहे।

Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें