🕒 19 June 2026, Friday
ऑटो समाचार

आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) के जिला प्रभारी रिंकू कुमार जाटव ने हिंडौन चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

Karauli News । आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला प्रभारी रिंकू खेड़ी हैवत ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख पत्र में हिंडौन स्थित जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को उजागर किया है ।
द्वारा Jitendra Meena 📅 06 Dec 2024 👁️ 277 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) के जिला प्रभारी रिंकू कुमार जाटव ने हिंडौन चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

करौली (राजस्थान) । आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला प्रभारी रिंकू खेड़ी हैवत ने जिला कलेक्टर को पत्र लिख पत्र में हिंडौन स्थित जिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं को उजागर किया है । जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को पत्र लिखते हुए प्रमुख पांच मांगे रखी है । जिला प्रभारी रिंकू जाटव ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन-तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के बावजूद भी निजी चिकित्सालयों में अधिकांश प्रसव हो रहे हैं कई बार तो प्रसूता लगातार 9 महीने तक राजकीय चिकित्सक से परामर्श में रहती है फिर भी प्रसव निजी चिकित्सालय या बाहर रेफर कर दिए जाते हैं ।

 

राजकीय चिकित्सालय हिंडौन में एंबुलेंस होने के बावजूद भी एंबुलेंस के अभाव में कई रोगियों की जान जा रही है । आरोप लगाते हुए कहां की कई चिकित्सक के विशेषज्ञ नहीं होने के बावजूद भी अपने आप को विशेषज्ञ बता रहे हैं । दवाइयां और जांचों से मोटा कमीशन लेकर अपनी जेब भर रहे हैं । रिंकू कुमार जाटव ने पत्र में लिख की इतना बड़ा क्षेत्र है फिर भी आपात स्थिति में मात्र एक चिकित्सक ही अस्पताल में ड्यूटी के दौरान रहता है , कई बार कई चिकित्सक बाहर जांच करने की देते सलाह भी देते हैं । जिला प्रभारी रिंकू कुमार जाटव ने पत्र के माध्यम से रोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुई कार्यवाही की मांग की है ।

रिपोर्ट : दीपक कुमार

« पिछली ख़बर Udaipur News : खेरवाड़ा में बांग्लादेश में हो रही हिंसा के व... अगली ख़बर » Maharashtra CM Devendra Fadnavis : देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी ...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें