🕒 19 June 2026, Friday
हॉकी

करौली: वंशिका प्रजापत ने जीता स्वर्ण पदक, करौली जिले का नाम किया रोशन

करौली की वंशिका प्रजापत ने अंडर-14 राष्ट्रीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राजस्थान और अपने जिले का नाम रोशन किया। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
द्वारा Jitendra Meena 📅 05 Aug 2025 👁️ 134 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली: वंशिका प्रजापत ने जीता स्वर्ण पदक, करौली जिले का नाम किया रोशन

करौली न्यूज - राजस्थान की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इस स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहीं करौली जिले के हिण्डौन सिटी के बमनपुरा गांव की वंशिका प्रजापत ने अपने जिले को गौरवान्वित किया है।

वंशिका प्रजापत ने अपनी हॉकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। वह हिण्डौन सिटी के बमनपुरा गांव के निवासी और वरिष्ठ अध्यापक भगवान प्रजापत की पोती और अवधेश प्रजापत की सुपुत्री हैं।

बताया है कि लखनऊ में आयोजित अंडर-14 बालिका हॉकी टीम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है और वंशिका को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

वंशिका की इस उपलब्धि से करौली जिले को गौरव प्राप्त हुआ है और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। वंशिका की इस सफलता से जिले में बालिकाओं की खेलों के प्रति रुचि और बढ़ेगी, जिससे भविष्य में जिले को और भी बालिका मेडलिस्ट खिलाड़ी मिलेंगे।

बमनपुरा गांव की बिटिया वंशिका प्रजापत के दादाजी भगवान प्रजापत (वरिष्ठ अध्यापक) पिताजी अवद्येश प्रजापत है एवं माता का नाम भोलो प्रजापत है ।

« पिछली ख़बर गौरी सिजी मैथ्यूज़ के बोल्ड फोटोशूट पर मचा बवाल, मॉडल ने ट्र... अगली ख़बर » जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली ...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें