🕒 18 June 2026, Thursday
पड़ताल

पटवारी और गिरदावर पर हमले से नाराज़ राजस्व कर्मी: 9 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

द्वारा News Room 📅 05 Jun 2025 👁️ 102 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पटवारी और गिरदावर पर हमले से नाराज़ राजस्व कर्मी: 9 जून से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

भरतपुर, राजस्थान।
बयाना तहसील के नयागांव खुर्द गांव में 30 मई को सरकारी पैमाइश के दौरान गिरदावर सुबरन सिंह और हल्का पटवारी दीपा मीना पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है।

गुरुवार को नदबई में बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने एकजुट होकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे 9 जून से जिलेभर में पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।

अब तक केवल एक गिरफ्तारी

राजस्थान पटवार संघ के जिलाध्यक्ष आकाश सोलंकी ने बताया कि इस हमले को लेकर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। लेकिन अब तक केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे विभागीय कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित

अगर 9 जून से कार्य बहिष्कार शुरू होता है तो इससे नामांतरण, खसरा-गिर्दावरी, नक्शे व रिकॉर्ड की प्रतिलिपि, ई-मित्र सेवाएं, भू-राजस्व से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित होंगी।

प्रदर्शन में ये कर्मचारी रहे शामिल

इस विरोध प्रदर्शन में विष्णु भातरा, धर्मेंद्र मीना, अतर सिंह, प्रेम सिंह, करतार सिंह, जीतू सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

« पिछली ख़बर जयपुर में आईपीएल फाइनल पर सट्टा: क्राइम ब्रांच और एसओजी की स... अगली ख़बर » डॉ किरोड़ीलाल मीणा के खिलाफ राजस्थान कृषि विक्रेता संघ हड़ता...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें