🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाया जन्मदिन

बच्चों, वृद्धजनों को शीतकालीन वस्त्र, शॉल किए वितरित

Bharatpur: जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन द्वारा अपना जन्मदिन आज राजकीय बालिका गृह, राजकीय शिशु गृह एवं राजकीय वृद्ध आश्रम में आवासरतों के साथ मनाया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये तथा कलेक्टर महोदय को हस्त निर्मित ग्रीटिंग कार्ड्स भेंट किये।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री गंगाराम पाराशर एवं अन्य सदस्यगण श्री राजाराम भूतोली, श्री मदनमोहन शर्मा उपस्थित रहे । विभाग की ओर से उपनिदेशक श्री जे पी चांवरिया, संप्रेक्षण गृह अधीक्षक श्री अमित अवस्थी, समाज कल्याण अधिकारी श्री अमित पाराशर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने भी जिला कलेक्टर महोदय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । जिला कलेक्टर महोदय ने नारी निकेतन एवं संप्रेक्षण गृह, नारी निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं PHED विभाग से किए जाने वाले कार्य को कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर महोदय ने शिशु, बालक - बालिका को शीतकालीन वस्त्र वितरित किए, साथ ही वृद्धजनों को शॉल उढाकर सम्मानित किया

« पिछली ख़बर 217 यूनिट ब्लड़ एकत्रित किया, 156 लोगो को निःशुल्क चश्मा, 25 ... अगली ख़बर » भरतपुर: भाजपा की हलैना में जन आक्रोश सभा 27 को...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें