🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

भरतपुर: भाजपा की हलैना में जन आक्रोश सभा 27 को

द्वारा पिन्टू सोनवाल 📅 15 Jul 2023 👁️ 40 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
भरतपुर: भाजपा की हलैना में जन आक्रोश सभा 27 को
  • जनसभा स्थल का किया निरीक्षण
  • राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी लेंगे भाग

भरतपुर: भाजपा की ओर से कस्बा हलैना में वैर विधानसभा स्तर कार्यकर्ता बैठक हुई। जिसमें 27 दिसंबर को कस्बा हलैना में होने वाली वैर विधान सभा स्तरीय विशाल जन आक्रोश सभा व 25 दिसंबर को रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जयंती एव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की गई। साथ ही कस्बा हलैना में जनसभा स्थल का निरीक्षण किया गया और गांव नावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने और लाइव प्रसारण का प्रचार-प्रसार करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। मुख्य अतिथि जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक अभय सिंह ,सह प्रभारी गोवर्धन सिंह जादौन, विधानसभा वैर के संयोजक पंकज बिजवारी, सह संयोजक द्वारका प्रसाद गोयल, पूर्व सांसद बहादुर सिंह कोली, भाजपा के प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह जाटव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवानी दायमा, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला परिषद सदस्य सत्येंद्र सिंह पथैना, प्रो. जग्गो सिंह, भाजपा जिला मंत्री करतार सिंह भाजपा ग्रामीण मंडल वैर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टंटा, भाजपा ग्रामीण मंडल भुसावर अध्यक्ष सत्येंद्रसिंह चौधरी, युवा मोर्चा मंडल भुसावर अध्यक्ष रॉकी सिंह पथैना , संयोजक हरवीर सिंह, वैर विधानसभा विस्तारक विनोद चौधरी, नावली की सरपंच कोमल महावर, भाजपा मंडल झील का बाड़ा महामंत्री देवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल, फूलवती देवी नेतराम सिंह जाटव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिव सिंह बेवर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि देशराज जाटव, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ पवन धाकड़, भाजपा ग्रामीण मंडल वैर के कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

« पिछली ख़बर जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बच्चों और वृद्धजनों के साथ मनाया ज... अगली ख़बर » जनकल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान बना मॉडल स्टेट: मुख्यमंत्री...
Author
संपादक (Editor)

पिन्टू सोनवाल

Pintu Sonwal A News Report Writer At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें