आईपीएस पी.डी. नित्या का तबादला राजस्थान कैडर में, आईएएस और आरएएस अधिकारियों को मिले नए प्रभार

Jun 13, 2025 - 08:52
Jun 29, 2025 - 22:46
 0
आईपीएस पी.डी. नित्या का तबादला राजस्थान कैडर में, आईएएस और आरएएस अधिकारियों को मिले नए प्रभार

जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अहम आदेश जारी करते हुए केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर की 2016 बैच की आईपीएस अधिकारी पी.डी. नित्या का तबादला राजस्थान कैडर में कर दिया है। यह तबादला विवाह आधारित अंतर-कैडर तबादला नीति के तहत किया गया है। नित्या का विवाह 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज यादव से हुआ है, जो वर्तमान में राजस्थान कैडर में कार्यरत हैं।

गृह मंत्रालय ने आदेश में स्पष्ट किया कि यह तबादला यूटी प्रशासन और राजस्थान सरकार दोनों की सहमति से किया गया है। इससे पहले नित्या केंद्रशासित प्रदेश में सेवाएं दे रही थीं।

डॉ. किरण कंग संधू की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

राजस्थान कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. किरण कंग संधू को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ब्यूरो ऑफ रिसर्च एंड डवलपमेंट (BPR&D) में एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे नई दिल्ली स्थित आरएसी की 11वीं बटालियन की कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

तीन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने गुरुवार को एक आईएएस और दो आरएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे:

  • आईएएस जोगाराम, जो वर्तमान में कैबिनेट सेक्रेटरी हैं, उन्हें नई दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • आरएएस दीपाली भगोतिया, उपनिदेशक (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जयपुर), को स्वयंसिद्धा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जामडोली का निदेशक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

  • आरएएस सीमा शर्मा, अतिरिक्त निदेशक (महिला अधिकारिता विभाग), को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर में रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Raj Kumar Bijoriya राज कुमार बिजोरिया – ज़मीनी सच्चाइयों की आवाज़ राज कुमार बिजोरिया मिशन की आवाज़ के समर्पित पत्रकार हैं, जो ग्रामीण और सामाजिक मुद्दों की गहराई तक जाकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वे समाज के उन पहलुओं को उजागर करते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया से अनदेखे रह जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य केंद्र ग्राम्य विकास, शिक्षा, जल समस्या, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की आवाज़ है। राज कुमार की कलम में सच्चाई है, और उनकी पत्रकारिता में ज़िम्मेदारी। वे न केवल समाचार बताते हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने का कार्य भी करते हैं। मिशन की आवाज़ के साथ जुड़कर उन्होंने कई जमीनी रिपोर्ट्स, विशेष कवरेज और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनका उद्देश्य पत्रकारिता को एक सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाना है।