🕒 27 June 2026, Saturday
राजस्थान

विश्व रक्तदाता दिवस पर 62 यूनिट रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्साह

द्वारा News Room 📅 14 Jun 2025 👁️ 61 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
विश्व रक्तदाता दिवस पर 62 यूनिट रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्साह

करौली: हिंडौन सिटी में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। भारत विकास परिषद और जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निर्मल ए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने सहयोग दिया। शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिसमें से जयपुरिया अस्पताल, जयपुर ने 43 यूनिट और जिला अस्पताल, करौली ने 19 यूनिट एकत्र किए।

शिविर का शुभारंभ उपजिला कलेक्टर हेमराज गुर्जर, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता, शाखा अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता एवं भामाशाह मनीष चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

शिविर प्रभारी मोहित मित्तल ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। मुक्ता अग्रवाल ने पहला रक्तदान किया, वहीं 12 नए रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त संग्रह करना था, बल्कि लोगों में रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों और भय को भी दूर करना था।

« पिछली ख़बर जयपुर में गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम, दो गैंगस्टरों की हत्य... अगली ख़बर » सपोटरा में 131 प्रतिभाओं का सम्मान, आदिवासी मीणा विकास संस्थ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें