🕒 27 June 2026, Saturday
राजस्थान

सपोटरा में 131 प्रतिभाओं का सम्मान, आदिवासी मीणा विकास संस्थान की पहल

द्वारा MD Riyad Doptori 📅 14 Jun 2025 👁️ 79 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सपोटरा में 131 प्रतिभाओं का सम्मान, आदिवासी मीणा विकास संस्थान की पहल

करौली: सपोटरा में आदिवासी मीणा विकास संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कुल 131 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम मीणा धर्मशाला में शनिवार को हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. जयपाल मीणा ने की। संस्थान अध्यक्ष पी.आर. मीणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 95 विद्यार्थियों, सिविल सेवा में चयनित 2 युवाओं और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 34 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और फलदार पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में डीएसपी गुमनाराम ने नशे और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। विधायक हंसराज मीणा ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बद्रीलाल मीणा (पूर्व IRTS), कुलदीप पाकड़ (पूर्व IAS), जोहरीलाल मीणा (पूर्व अधीक्षण अभियंता) सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल रहे।

« पिछली ख़बर विश्व रक्तदाता दिवस पर 62 यूनिट रक्तदान, युवाओं में दिखा उत्... अगली ख़बर » हिंडौन सिटी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी, दो लाख का नुकसा...
Author
संपादक (Editor)

MD Riyad Doptori

Riyad Hossain With over 05 years of experience in the field of journalism, Riyad Hossain heads the editorial operations of Mission Ki Awaaz as a Blogger. Lives from Bangladesh

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें