🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

जीवन ज्योति फाउंडेशन ने हिंडौन में आयोजित किया 53वां रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

द्वारा Bhupendra Singh Sonwal 📅 11 Jun 2025 👁️ 66 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जीवन ज्योति फाउंडेशन ने हिंडौन में आयोजित किया 53वां रक्तदान शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रहित

करौली: हिण्डौन सिटी में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जीवन ज्योति फाउंडेशन ने खेड़ी हैवत में अपना 53वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। बुधवार को हुए इस शिविर में 58 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

शिविर में थाना सूरौठ के थानाधिकारी महेश कुमार मीणा और सदर थाना हिंडौन के थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कवि सोमनाथ शर्मा, ओपी मंगल, डॉ. रामराज मीणा और डॉ. हारून खान सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

शिविर प्रभारी ओमप्रकाश डागुर और सत्यप्रकाश डागुर ने बताया कि इस शिविर में पुष्पदेवी, रेणु शर्मा, हेमा देवी और शकुंतला देवी जैसे प्रेरणादायी रक्तदाताओं ने भाग लिया। रक्त का संग्रहण वातानुकूलित बस में किया गया और सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में भावना गौतम, मनीषा सैनी, अंकिता, मोनू और जतिन शामिल रहे।

फाउंडेशन की पूरी टीम— ओमप्रकाश डागुर, ओमप्रकाश पीटीआई, सत्यप्रकाश, हरीश और हरिमोहन सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी कार्यक्रम में देखने को मिली।

  

« पिछली ख़बर कैलादेवी अभयारण्य में बाघिन टी-135 ने दो शावकों को दिया जन्म... अगली ख़बर » फतेहपुर घाटी में यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, 7 घायल — एक मह...
Author
संपादक (Editor)

Bhupendra Singh Sonwal

भूपेन्द्र सिंह सोनवाल एक प्रखर डिजिटल पत्रकार और भारतीय समाचार मीडिया कंपनी 'मिशन की आवाज' के संस्थापक हैं। वे मुख्य रूप से राजस्थान और देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक न्याय, मानवाधिकार, और नीतिगत मामलों पर तीखी और निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। आंकड़ों की तह तक जाना और जमीनी सच को बेबाकी से पेश करना उनकी विशेषता है। तथ्य-आधारित और स्वतंत्र पत्रकारिता के जरिए वे समाज के हर वर्ग तक सही सूचना पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें