🕒 19 June 2026, Friday
क्रिकेट

IND vs BAN : बारिश ने बांग्लादेश का बिगाड़ा खेल, भारतीय टीम के हाथों झेलनी पड़ी हार।

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 139 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
IND vs BAN : बारिश ने बांग्लादेश का बिगाड़ा खेल, भारतीय टीम के हाथों झेलनी पड़ी हार।

T-20 World Cup: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल की मे पहुंच गई है. भारतीय टीम ने आज के मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से 5 रन से हरा दिया है। विराट कोहली और केएल राहुल के अर्धशतक बदौलत भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 184 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने बहुत तेज शुरुआत की. 7 ओवरों में ही स्कोर बिना विकेट के 66 रन बना डाले थे. लिटन दास अर्धशतक लगाकर मैदान में खेल रहे थे. लेकिन इसके बाद बारिश होने के कारण खेल को बीच में ही रोकना पड़ा. मुक़ाबला जब दोबारा शुरू हुआ तो बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम से (Duckworth Lewis) 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य मिला. लेकिन बांग्लादेश की टीम 6 विकेट पर 145 रन ही बना सकी. और मैच को गवां दिया।

भारतीय टीम के अब तक के मुकाबले

भारत: अगर भारतीय टीम की बात करें तो यह भारत की 4 मैचों में तीसरी जीत है. एक मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम जीत के साथ टेबल में पहले नंबर पर आ पहुंची है. साउथ अफ्रीका टीम के 3 मैच में 5 अंक है और वह पहले से दूसरे नंबर पर आ गई है. यह बांग्लादेश की 4 मुकाबलों में दूसरी हार है. बांग्लादेश की टीम तीसरे नंबर बनी हुई है. भारत की टीम को अंतिम मुकाबले में 6 नवंबर को जिम्बाब्वे का सामना करना है।

« पिछली ख़बर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष करौली के नेतृत्व मे मनेमा के विधालय प... अगली ख़बर » अजमेर: ओमप्रकाश रैगर आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच करवाई जा...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें