🕒 23 June 2026, Tuesday
क्रिकेट

IND vs PAK: विराट कोहली ने दिया दिवाली तोहफा और पकिस्तान से लिया पुराना बदला

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 104 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
IND vs PAK: विराट कोहली ने दिया दिवाली तोहफा और पकिस्तान से लिया पुराना बदला

भारत पाक: भारतीय टीम ने पाकिस्तान से आज अपना मुकाबला खेलते हुए के अपने पहले मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आज करोड़ों भारतीय फैन्स को दीपावली का अनोखा तोहफा दे दिया है। विराट कोहली ने पकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए इस मैच में 53 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेली है। और शानदार जीत दिलाई।

जब भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने पूरे 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन का भारत को लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम खेलते हुए एक वक्त भारतीय टीम को झटका लगा जो 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।

विराट और पांड्या की जोड़ी

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर जोड़ी को मजबूत किया और 5वे विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की एक मजबूत साझेदारी को निभाई। आखिरी 5 ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की दरकार थी। 16वें ओवर केवल में 6 रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में 6 रन बने।

विराट ने बदला गियर

18वें ओवर में विराट कोहली ने अपना गियर बदला और शानदार स्पीड पकड़ी विराट ने शाहीन अफरीदी के ओवर में 3 चौके ठोक डाले। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे डाले। आखिरी 2 ओवर में टीम इंडिया को 31 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर कोहली ने दो छक्के पीट डाले। उस ओवर में पकिस्तान के हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे।

टूर्नामेंट का आखिरी ओवर

मुकाबले के आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 16 रन की दरकार थी। पकिस्तान के बॉलर मोहम्मद नवाज गेंदबाजी करने के लिए आए और अपने पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन चलता किया। हार्दिक पांड्या ने 37 गेंदों में 40 रन बनाकर नवाज के शिकार बन गए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन दौड़ डाले ।

कोहली का छक्का

चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का पीट डाले। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल करार दे दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड गेंद फेक दी। चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन ले लिया। पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक चलता हो गए। कार्तिक केवल एक रन का ही योगदान दे सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी। और अश्विन ने उस बाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया। एक बार ऐसा लगा जैसे आज किस्मत भी पाकिस्तानियों का साथ नहीं दे रहा था। और इसके बाद रवि चंद्रन अश्विन ने 1 रन लेकर मैच का पासा पलट दिया और जीत भारत के नाम किया।

भारत ने लिया अपना पुराना बदला

इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में पकिस्तान से मिली हार का बदला भी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से परास्त किया था। तब भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली थे।

« पिछली ख़बर IND vs PAK: कई सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा आज भारत-पाक का टक... अगली ख़बर » भारत की जीत पर योगी आदित्यनाथ ने कहा जीतने की आदत जो है, आप ...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें