🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

आम रास्ते में माल ट्रांसपोर्ट का संचालन रोकने एवं स्थान परिवर्तन हेतु तहसीलदार को दिया प्रार्थना पत्र

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 15 Jul 2023 👁️ 46 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
आम रास्ते में माल ट्रांसपोर्ट का संचालन रोकने एवं स्थान परिवर्तन हेतु तहसीलदार को दिया प्रार्थना पत्र

करौली: हिंडौन सिटी के रामपुरा मार्केट जोधपुर मिष्ठान भंडार के पीछे अवैध रूप से चल रहे जगदंबा ट्रांसपोर्ट के संचालन को रोकने हेतु UPM Group के संचालक उजागर सिंह, प्रदीप चौरसिया एवं महेंद्र सिंह ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र के रूप में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थना पत्र के माध्यम से यूपीएम ग्रुप के संचालक का कहना है कि जय जगदंबा ट्रांसपोर्ट द्वारा अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है जिसके कारण रास्ता अवरुद्ध होता है रास्ते से गुजरने वाले लोगों एवं वाहन वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण बयाना मोड़ पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रांसपोर्ट के संचालक आम लोगों से और आसपास के लोगों से रोज लड़ाई झगड़ा करने एवं गाली-गलौच करते हैं।

प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि ट्रांसपोर्ट संचालक एक गुंडा प्रवृत्ति का इंसान है। यू पी एम के संचालक ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के सामने दो शिक्षण संस्थान हैं जहां लड़के और लड़कियां कोचिंग क्लास के लिए आते हैं लेकिन ट्रांसपोर्ट की वजह से कोचिंग के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके अलावा ट्रांसपोर्ट का मालिक और कर्मचारी ऐसी लड़कियों को देखकर भद्दी फब्तियां कसते हैं और गालियां देते हैं न करने पर लड़ने को उतारू होते हैं ऐसे कोचिंग संस्थान का संचालन करना बहुत कठिन है। तहसीलदार को प्रार्थना पत्र के माध्यम से रास्ता खोलने एवं ट्रांसपोर्ट का स्थान परिवर्तन करने की मांग की है।

« पिछली ख़बर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा गांव धुरसी में हो... अगली ख़बर » जन अभाव अभियोग निराकरण बोर्ड, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम लिम...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें