🕒 30 June 2026, Tuesday
राजनीति

वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सियासत में हलचल तेज

राजस्थान की सियासत में हलचल तेज, वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी और अमित शाह से की मुलाकात। मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक बदलावों के कयास तेज हुए। जानिए पूरी खबर।
द्वारा Jitendra Meena 📅 29 Jul 2025 👁️ 89 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सियासत में हलचल तेज

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की अटकलें तेज़ हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के विशेष आग्रह पर हुई थी। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद वसुंधरा राजे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बातचीत की। हालांकि, अब तक इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है।

वसुंधरा राजे के दिल्ली दौरे के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में मौजूदगी भी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है। ऐसे में दोनों नेताओं की दिल्ली में गतिविधियों को लेकर कई राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

भाजपा नेतृत्व के साथ इन उच्च स्तरीय बैठकों को देखते हुए माना जा रहा है कि राजस्थान में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं, जिनमें मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण और आगामी चुनावों की रणनीति शामिल हो सकती है।

« पिछली ख़बर पप्पू यादव का बड़ा हमला: "तेजस्वी यादव CM बने तो या तो मैं म... अगली ख़बर » Rajasthan Politics: नागौर के वरिष्ठ नेता महेंद्र पाल चौधरी न...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें