बिहार चुनाव 2025: मनीष कश्यप को जन सुराज पार्टी ने चनपटिया से मैदान में उतारा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मनीष कश्यप को जन सुराज पार्टी ने चनपटिया सीट से उम्मीदवार बनाया है। मनीष ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सोशल मीडिया के चर्चित और युवा नेता मनीष कश्यप अब राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। जन सुराज पार्टी ने उन्हें पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “जन सुराज पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और सूत्रधार प्रशांत किशोर का दिल से धन्यवाद करता हूं।”
मनीष कश्यप का यह कदम उनके राजनीति में आने के संकेत हैं, और माना जा रहा है कि वह युवाओं के बीच खासा प्रभाव बना सकते हैं। उनके इस निर्णय से राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है, और पश्चिम चंपारण की चनपटिया सीट पर चुनावी माहौल गरमा सकता है।
What's Your Reaction?