🕒 16 June 2026, Tuesday
दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर 29 अक्टूबर को सुनवाई

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका में संशोधन का फैसला किया, केंद्र सरकार के एनएसए के तहत हिरासत पर चुनौती।
द्वारा Jitendra Meena 📅 16 Oct 2025 👁️ 115 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की पत्नी की याचिका पर 29 अक्टूबर को सुनवाई

नई दिल्ली / Laddakh Violence :  सोनम वांगचुक की पत्नी, गीतांजलि अंगमो, ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में संशोधन का फैसला किया है। उनकी याचिका में सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में रखने के केंद्र सरकार के निर्णय को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान जोधपुर जेल के जेलर द्वारा दायर किए गए हलफनामे को देखा। हलफनामे में बताया गया है कि सोनम वांगचुक के बड़े भाई और उनके वकील ने उनसे मुलाकात की थी।

गीतांजलि अंगमो की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि वे अपनी याचिका में कुछ संशोधन करना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग की कि सोनम वांगचुक को अपनी पत्नी के साथ कुछ लिखित संवाद करने की अनुमति दी जाए। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोई आपत्ति नहीं जताई।

« पिछली ख़बर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री रवि नाइक का दिल का ... अगली ख़बर » बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर सीट से प्रत्याशी ...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें