🕒 24 June 2026, Wednesday
राजनीति

Assam CM: केंद्र सरकार ने असम के मुख्यमंत्री सरमा को मुहैया करवाई Z+ सुरक्षा

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 63 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Assam CM: केंद्र सरकार ने असम के मुख्यमंत्री सरमा को मुहैया करवाई  Z+ सुरक्षा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सुरक्षा कवर में बढ़ोतरी की गई है। भारत सरकार ने मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा की सुरक्षा और ज्यादा मजबूत कर दी है। सरमा को अभी तक उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में ‘जेड कैटेगरी’ की सुरक्षा मिल रही थी। हालांकि अब केन्द्र सरकार ने उन्हें पूरे भारत में सीआरपीएफ की जेड-प्लस कैटेगरी का सुरक्षा कवर प्रदान करने की घोषणा की है।

उच्च अधिकारियों ने आज इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हाल की सुरक्षा समीक्षा के बाद असम के मुख्यमंत्रबी हिमंत बिस्वा सरमा की जेड सिक्योरिटी को जेड-प्लस की कैटेगरी में अपग्रेड करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री सरमा को मिला जेड-प्लस की सुरक्षा

53 वर्षीय सीएम सरमा उत्तर पूर्वी राज्यों में अपने दौर के लिए अब तक CRPF VIP सुरक्षा यूनिट द्वारा जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि हाल में हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने CRPF को निर्देश दिया है कि वह पूरे भारत देश में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को टॉप कैटेगरी जेड-प्लस की सुरक्षा प्रदान करे।

भारत में SPG सुरक्षा सर्वोच्च श्रेणी में

वीआईपी के लिए सुरक्षा के लिए भारत में विभिन्न श्रेणियों में X, Y, Y+, Z, Z+ सुरक्षा शामिल हैं । जबकि भारत में सबसे सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा SPG सुरक्षा है, जो देश के प्रधानमंत्री को दी जाती है। वर्तमान में देश में केवल पीएम मोदी को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG ) सुरक्षा मिली हुई है

« पिछली ख़बर बिहार के मोकामा में उपचुनाव आज: राजद और बीजेपी आमने-सामने... अगली ख़बर » गहलोत सरकार ने किया राज्य स्तरीय पुलिस जवाबदेही समिति का गठन...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें