🕒 28 June 2026, Sunday
क्रिकेट

Ind vs aus 1st T20I : सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित, भारत 97/1 पर मजबूत स्थिति में

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा में बारिश के कारण बाधित, भारतीय टीम 9.4 ओवर में 97/1 के स्कोर पर, सूर्या और गिल नाबाद।
द्वारा विजेन्द्र कुमार मीना 📅 30 Oct 2025 👁️ 101 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Ind vs aus 1st T20I : सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित, भारत 97/1 पर मजबूत स्थिति में

India vs Australia 1st T20I LIVE Update :  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कैनबरा में खेला जा रहा है, लेकिन बारिश ने खेल को लगातार बाधित किया। भारतीय पारी के 5 ओवर के बाद अचानक आई बारिश ने मैच को रोक दिया। बाद में, मैच को 18-18 ओवर का किया गया, लेकिन 4.4 ओवर के बाद फिर से बारिश का असर दिखा और खेल को रोकना पड़ा।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 97/1 का स्कोर बना लिया है। सूर्यकुमार यादव 39 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश के कारण मैच में काफी समय की बर्बादी हुई है, लेकिन भारतीय टीम फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

« पिछली ख़बर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 1st T20 : कैनबरा में शुरू हो रही पांच ... अगली ख़बर » साउथ अफ्रीका ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बनाई ...
Author
संपादक (Editor)

विजेन्द्र कुमार मीना

Sports Journalist

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें