🕒 27 June 2026, Saturday
हरियाणा

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, जेल की सलाखों के पीछे आरोपी

रेवाड़ी में सोशल मीडिया पर मां-बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी पर आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज, कोर्ट ने भेजा भोंडसी जेल।
द्वारा Jitendra Meena 📅 20 Sep 2025 👁️ 165 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, जेल की सलाखों के पीछे आरोपी

मिशन की आवाज, रेवाड़ी ( हरियाणा ) - सोशल मीडिया पर मां-बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के एक आरोपी को सिटी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद भोंडसी जेल भेज दिया गया। 

सिटी पुलिस को दर्ज शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली के भजनपुरा निवासी अनुराग पंत ने दिसंबर 2024 में उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। उस समय पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। महिला ने आरोप लगाया कि अब आरोपी उसके व उसकी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर उन्हें उसके रिश्तेदारों तक को भेज रहा है।

वह सोशल मीडिया के जरिए उसे बार-बार धमकी दे रहा है। उसकी शिकायत पर सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। सिटी थाना के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद भोंडसी जेल भेजने के आदेश जारी हुए। पुलिस ने आरोपी को एस्कोर्ट गार्द के हवाले कर दिया।

« पिछली ख़बर हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार रेप केस में गिरफ्तार... अगली ख़बर » रतिया में डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के साथ बर्बरता: संविधान की प्र...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें