🕒 17 June 2026, Wednesday
बिहार चुनाव 2025

तेजप्रताप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पुलिस की गाड़ी से प्रचार का वीडियो वायरल

बिहार चुनाव 2025: तेजप्रताप यादव के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, वायरल वीडियो में दिखे पुलिस वाहन का दुरुपयोग।
द्वारा Jitendra Meena 📅 20 Oct 2025 👁️ 95 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
तेजप्रताप यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पुलिस की गाड़ी से प्रचार का वीडियो वायरल

Bihar Assembly elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है और इसी के साथ राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान भी चरम पर है। लेकिन प्रचार के इस जोश में कई बार नेता और उनके समर्थक नियमों की अनदेखी कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।

तेजप्रताप यादव के खिलाफ वैशाली जिले के महुआ थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला उस वक्त सामने आया जब उनके नामांकन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके समर्थक एक पुलिस वाहन पर सवार नजर आए। इसके अलावा, आरोप है कि एक निजी बोलेरो गाड़ी पर हूटर और पुलिस का स्टिकर लगाकर प्रचार किया जा रहा था।

इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी। महुआ अंचल अधिकारी की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर तेजप्रताप यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 223 और 176 के तहत केस दर्ज किया गया है।

वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

« पिछली ख़बर Karauli: क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रतिनिधी मण्डल ने की ... अगली ख़बर » THAMMA के दिवाली लंच में दिखी सितारों की चमक, Ayushmann और R...
🏷️ Tags:
#Tej Pratap Yadav
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें