🕒 19 June 2026, Friday
अपराध

गंगापुर सिटी: महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने वाले प्रेमी जोड़े को 5 घंटे में दबोचा

गंगापुर सिटी में मजदूर महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे! पुलिस ने 5 घंटे में प्रेमी जोड़े को दबोचा। पढ़ें पूरी खबर।
द्वारा Jitendra Meena 📅 10 Oct 2025 👁️ 295 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
गंगापुर सिटी: महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने वाले प्रेमी जोड़े को 5 घंटे में दबोचा

गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर : राजस्थान के गंगापुर सिटी में एक सनसनीखेज और क्रूर वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। सीतोड़, बामनवास की रहने वाली कमला देवी वर्मा, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, के साथ अमानवीय घटना घटी। एक ठेकेदार ने काम का लालच देकर उन्हें बुलाया और उनके पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए। महज पांच घंटे में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामोतार बैरवा उर्फ काडू और उसकी साथी तनु उर्फ सोनिया पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। 

घटना गंगापुर सिटी के गंगाजी की कोठी इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार ने कमला देवी को काम के बहाने सीतोड़ से गंगापुर बुलाया था। दिनभर उनके साथ रखने के बाद, रात के समय इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। आरोपी रामोतार ने चाकू से कमला देवी के पैर पर हमला कर चांदी के कड़े लूटे और उन्हें गंभीर हालत में गंगाजी की कोठी पेट्रोल पंप के पास खेतों में छोड़कर फरार हो गया। तनु उर्फ सोनिया ने इस वारदात में उसका साथ दिया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कमला देवी को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर थाना पुलिस ने खुफिया जानकारी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित छापेमारी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, रामोतार बैरवा और तनु उर्फ सोनिया इस वारदात के मुख्य साजिशकर्ता थे।

« पिछली ख़बर भारतीय सनातन संस्कृति में ऐसे पर्व पारिवारिक एकता और सामाजिक... अगली ख़बर » महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025: साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विके...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें