🕒 15 June 2026, Monday
मध्य प्रदेश

महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 131 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती

इंदौर: हर वर्ष 11 अप्रैल को पूरे देश में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती को मनाया जाता है। भारत रक्षा दल डेमोक्रेसी और समता सेना मध्यप्रदेश की टीम द्वारा शिक्षा के जनक, क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा मुसाखेड़ी इंदौर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर युवा नेतृत्व मोहन राठोड़ प्रदेश प्रभारी भारत रक्षा दल डेमोक्रेसी, समता सेना मध्य प्रदेश, बन्ना मालवीय आंबेडकर प्रदेश मीडिया प्रभारी भारत रक्षा दल डेमोक्रेसी, दीपक पंचोली शहर अध्यक्ष भारत रक्षा दल इंदौर, समाज सेवी डा.सरदार सिंह कायस्थ जी सहित बहुजन समाज एकत्रित होकर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चल कर उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया, जिस प्रकार उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले ने इस बहुजन समाज को शिक्षित करने के लिए देश में पहला स्कूल शिक्षा का मंदिर खोला था और उनके इस ऐतिहासिक कार्य में ज्योतिबा फूले ने उनका साथ एक मित्र के रूप में इस समाज की दिशा व दशा में परिवर्तन के लिए दिया था ठीक उसी प्रकार बहुजन समाज के जो लोग समाज की पीड़ा समझते हैं वो अपने लोगो के जनहित के साथ ही उनके सुख दुख में शामिल होकर अपने लोगो के हक अधिकार मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए अपनी आवाज बुलंद करे।

उक्त विचार मोहन राठोड़ ने अपने व्यक्तव्य में रखे।और सभी को महात्मा ज्योतिबा फूले के जयकारों के साथ जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

« पिछली ख़बर अनोखा बकरा : बकरा दूध देता है जानकर हैरान है सब लोग... अगली ख़बर » खून से लिखे पत्र में लिखा "चंद्रशेखर भाई संघर्ष करो हम तुम्ह...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें