🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

करौली : प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान सैचुरेशन कैम्पों का आयोजन 31 मई तक

द्वारा Jitendra Meena 📅 06 May 2025 👁️ 125 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली : प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान सैचुरेशन कैम्पों का आयोजन 31 मई तक

करौली । पंचायत समिति करौली में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत लाभ से वंचित पात्र किसानों को जोडने, मृतक किसानों की पहचान कर उनको पोर्टल से हटाने, किसानों की फॉर्मर आई-डी कवरेज एवं पात्र किसानों की ई-केवाईसी, डीबीटी, भूमिसीडिंग, भौतिक सत्यापन हेतु 1 मई से 31 मई 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पीएम किसान सैचुरेशन कैम्प आयोजित किये जा रहे है ।

तहसीलदार महेन्द्र सिंह गुर्जर के अनुसार 6 मई को करसाई, 7 व 8 मई को कैलादेवी, समैरदा, राजौर, 9 व 10 मई को रघुवंशी, सैगरपुरा, रामपुर, 13 व 14 मई को परीता, बीजलपुर, मामचारी, 15 व 16 मई को हरनगर, तुलसीपुरा, गुनेसरा, 19 व 20 मई को जंहागीरपुर, मांची, सांयपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, 21 व 22 मई को रौडकला, खुबनगर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र व पंचायत भवन बरखेडा पर, 23 व 24 मई को गुडला, महोली, कोटा मामचारी के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर, 26 व 27 मई को कोड़र, चैनपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र व पंचायत भवन सौरया पर, 28 व 29 मई को अतेवा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र व पंचायत भवन पतरामपुरा व खोहरी, 30 व 31 मई को गेरई, ससेडी व लोहर्रा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर कैम्पों का आयोजन कर किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा ।

« पिछली ख़बर परिवर्तन संस्था भारत की ओर से गंगापुर सिटी में आयोजित हुआ नौ... अगली ख़बर » पुलिस प्रशासन का नकारात्मक रवैया बन रहा है कमजोर समाज के लोग...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें