🕒 22 June 2026, Monday
राजस्थान

पुलिस जाब्ते पर जानलेवा हमला कर ट्रैक्टर एवं कंप्रेशर मशीन को छुड़ाने के फरार चार इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

द्वारा Abhishek Sonwal 📅 29 Jul 2024 👁️ 99 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
पुलिस जाब्ते पर जानलेवा हमला कर ट्रैक्टर एवं कंप्रेशर मशीन को छुड़ाने के फरार चार इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hindaun City: पुलिस जाब्ते पर जानलेवा हमला कर ट्रैक्टर एवं कंप्रेशर मशीन छुड़ाने के मामले में चार माह से फरार चार इनामी बदमाशों को सूरौठ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। गिरफ्तार किए गए चारों खनन माफियाओं पर दो -2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी महेश कुमार मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव आरेनी गुर्जर में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर 5 मार्च 2024 को पुलिस ने जब दबिस दी तो डांग क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे गांव आरेनी गुर्जर निवासी दीपक उर्फ मित्तल, श्रीमन गुर्जर, कपूर गुर्जर एवं रमेश सिंह गुर्जर ने पुलिस जाब्ते पर जानलेवा हमला बोलकर पुलिस की ओर से पकड़ी गई कंप्रेसर मशीन एवं ट्रैक्टर को छुडा ले गए।

इस मामले में चारों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि हिंडौन नई मंडी थाने के कांस्टेबल निरंजन सिंह को सूचना मिली कि चारों आरोपी जटनंगला बस स्टैंड पर खड़े हुए हैं। इस पर कांस्टेबल निरंजन सिंह एवं सूरौठ थाना प्रभारी महेश कुमार मीणा पुलिस बल के साथ गांव जटनंगला पहुंचे तथा चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को हिंडन न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

« पिछली ख़बर भरतपुर: ब्रह्मबाद में कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय कृषि महिला... अगली ख़बर » बसपा ने दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार के ख...
Author
संपादक (Editor)

Abhishek Sonwal

Abhishek Sonwal Is A Journalist At Mission Ki Awaaz.

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें