🕒 17 June 2026, Wednesday
उत्तर प्रदेश

बहराइच में भेड़िए का आतंक: नानपारा के मसूद नगर में महिला व पुजारी समेत तीन लोग घायल

बहराइच के नानपारा क्षेत्र के मसूद नगर गांव में भेड़िए ने महिला और पुजारी समेत तीन लोगों पर हमला किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, गांव में दहशत का माहौल।
द्वारा Jitendra Meena 📅 24 Oct 2025 👁️ 82 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
बहराइच में भेड़िए का आतंक: नानपारा के मसूद नगर में महिला व पुजारी समेत तीन लोग घायल

बहराइच (उत्तर प्रदेश): जिले के नानपारा थाना क्षेत्र के मसूद नगर गांव में शुक्रवार को भेड़िए के हमले से दहशत फैल गई। गांव में एक ही दिन में तीन लोगों पर भेड़िए ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें महिला और पुजारी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, 54 वर्षीय महिला केसरानी गन्ने के खेत में चारा लेने गई थीं, तभी अचानक झाड़ियों में छिपे भेड़िए ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर देवर मौके पर पहुंचा और किसी तरह उन्हें बचाया।

इसके कुछ ही देर बाद गांव के ही पुजारी मोहन लाल (48) नहाकर मंदिर से लौट रहे थे, तभी भेड़िए ने उन पर झपट्टा मारा। पुजारी की चीख-पुकार सुनकर उनका भाई अमरीका प्रसाद (42) बचाने दौड़ा, लेकिन भेड़िए ने उस पर भी हमला कर दिया।

लगातार हो रहे हमलों से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस प्रशासन से भेड़िए को पकड़ने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के इलाकों में भी जंगली जानवरों की हलचल बढ़ी है, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

« पिछली ख़बर महिला विश्व कप 2025: मंधाना और प्रतिका की शतकीय पारी से भारत... अगली ख़बर » बागपत में करोड़ों की निवेश ठगी: अभिनेता श्रेयस तलपड़े-आलोक न...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें