🕒 23 June 2026, Tuesday
राजस्थान

राज्यपाल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी

द्वारा विमला टाटीवाल 📅 30 May 2024 👁️ 75 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
राज्यपाल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी
राज्यपाल मिश्र ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पंडित युगुल किशोर शुक्ल के संपादन, प्रकाशन में प्रकाशित देश के प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘‘उदन्त मार्तण्ड‘‘ का  स्मरण करते हुए कहा कि हिंदी भाषा नहीं संस्कृति है। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की जड़ों को सींचकर उसे सदा हरा रखने का कार्य पत्रकार ही करते हैं। वे संवैधानिक अधिकारों के लिए जागरूक करने के साथ आम जन को कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करते हैं। 
राज्यपाल ने कहा कि आज भी हिंदी में सर्वाधिक समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं, सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल है और वेब मीडिया का प्रसार भी सर्वाधिक हिंदी में ही होता है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के विकास की स्वस्तिकामना करते हुए स्वस्थ और आदर्श मूल्यों का निर्वहन करते हुए मीडिया को राष्ट्र और समाज विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

« पिछली ख़बर मिलावट के खिलाफ अभियान 4 हजार 400 लीटर देशी घी 800 लीटर सरसो... अगली ख़बर » Bharatpur: पक्षियों के लिए लगाये भारतीय किसान यूनियन लोक शक्...
Author
संपादक (Editor)

विमला टाटीवाल

Journalist in Mission ki Awaaz

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें