🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

उपराष्ट्रपति पद की रेस में रामनाथ ठाकुर का नाम सबसे आगे, जानिए उनका राजनीतिक सफर

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारी शुरू, एनडीए की ओर से जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर का नाम चर्चा में। जानिए उनके राजनीतिक सफर और उपराष्ट्रपति पद की रेस में उनका कद।
द्वारा Jitendra Meena 📅 24 Jul 2025 👁️ 74 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
उपराष्ट्रपति पद की रेस में रामनाथ ठाकुर का नाम सबसे आगे, जानिए उनका राजनीतिक सफर

नई दिल्ली – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश में नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। हालांकि, एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की ओर से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर से मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

कौन हैं रामनाथ ठाकुर ?

रामनाथ ठाकुर बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। सामाजिक न्याय और पिछड़ों के अधिकारों के पैरोकार रहे कर्पूरी ठाकुर को हाल ही में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, जिससे उनके परिवार की राजनीतिक विरासत एक बार फिर चर्चा में है।

रामनाथ ठाकुर का राजनीतिक सफर भी काफी लंबा और सशक्त रहा है। वह 2005 में बिहार की नीतीश कुमार सरकार में गन्ना मंत्री बने और 2010 तक कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वह जनता दल (यूनाइटेड) से राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

उपराष्ट्रपति पद के लिए संभावित चेहरा ?

रामनाथ ठाकुर की पृष्ठभूमि, अनुभव और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। एनडीए में सहयोगी दलों के साथ संतुलन बनाने और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती देने के लिहाज़ से भी उनका नाम सटीक बैठता है।

हालांकि, एनडीए की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन रामनाथ ठाकुर के नाम की चर्चा और जेपी नड्डा से हुई उनकी मुलाकात ने संकेत दे दिए हैं कि वे इस पद की दौड़ में सबसे आगे हो सकते हैं।

« पिछली ख़बर उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर अशोक गहलोत की तीखी प्रतिक्रिया, क... अगली ख़बर » सरकार गरीब बच्चों के शिक्षा अधिकार को छीनने की कोशिश कर रही ...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें