🕒 04 July 2026, Saturday
राजस्थान

जानलेवा हमले के पांच फरार आरोपी करौली पुलिस की गिरफ्त में, धारदार हथियारों से किया था हमला

द्वारा News Room 📅 08 Jun 2025 👁️ 43 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
जानलेवा हमले के पांच फरार आरोपी करौली पुलिस की गिरफ्त में, धारदार हथियारों से किया था हमला

करौली कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी अध्यात्म गौतम के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में मईन खॉन उर्फ मईनुद्दीन उर्फ लाला (55 वर्ष), रफीक खॉन उर्फ भूरा (45 वर्ष), सुभान (23 वर्ष), शौकीन (25 वर्ष) और जीशान (23 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी करौली शहर के पठान खिडकियां मोहल्ले के निवासी हैं।

21 अप्रैल को युसुफ नामक युवक अपने परिवार के साथ दुकान के सामने सफाई कर रहा था, तभी उपरोक्त आरोपियों ने गंडासी, सरिया, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में युसुफ के पिता शहजाद के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके चाचा मोहसिन भी घायल हुए।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया और आखिरकार सफलता प्राप्त की। अब सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

« पिछली ख़बर फर्स्ट ग्रेड परीक्षा तिथि में बदलाब की माँग को लेकर भाजपा प्... अगली ख़बर » करौली: हत्या के मामले में 10 हजार के इनामी आरोपी राधेश्याम क...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें