Karauli : ग्राम पंचायत ससेडी में फसल गिरदावरी का निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर लिया जायजा
करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ससेडी ग्राम पंचायत में फसलों की गिरदावरी का निरीक्षण किया, किसानों से बातचीत कर फसल नुकसान की जानकारी ली और राज किसान ऐप के उपयोग को प्रोत्साहित किया।

करौली न्यूज । जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने बुधवार को ससेडी ग्राम पंचायत में किसानों की फसलोें की गिरदावरी के संबंध में जमीनी स्तर पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषकों से बातचीत कर उनकी फसल की स्थिति, बारिश से हुए नुकसान, कृषि कार्यों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं राज किसान ऐप के द्वारा गिरदावरी जाँच की तथा किसानों को भी ऐप का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने गिरदावरी दर्ज करने वाले पटवारियों एवं राजस्व अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोडने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल खराबे की रिपोर्ट जल्द से जल्द जिला मुख्यालय भेजी जाए। इस दौरान तहसीलदार बलवीर राणा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






