🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, मोदी सरकार पेश कर सकती है 16 विधेयक

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। मोदी सरकार इस दौरान 16 विधेयक पेश कर सकती है। 20 जुलाई को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है।
द्वारा Jitendra Meena 📅 16 Jul 2025 👁️ 66 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, मोदी सरकार पेश कर सकती है 16 विधेयक

Monsoon session 2025 : संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहा है, जो 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस सत्र के दौरान केंद्र की मोदी सरकार करीब 16 विधेयक सदन में पेश करने की तैयारी कर रही है। इनमें से 8 विधेयक नए होंगे जबकि 8 पहले से लंबित विधेयकों को दोबारा पेश किया जा सकता है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मानसून सत्र की तारीखों की पुष्टि कर दी है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सत्र बुलाने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है।

इस बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को पड़ने के चलते 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं चलेगी। सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले यानी 20 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी दलों के नेता सत्र के संभावित एजेंडे और प्रस्तावित विधेयकों पर चर्चा करेंगे।

इस मानसून सत्र में सरकार का फोकस कई अहम विधेयकों को पारित कराने पर रहेगा, जो देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे में सुधार ला सकते हैं। यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से भी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह नई सरकार के गठन के बाद पहला पूर्ण सत्र होगा।

« पिछली ख़बर भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद अंतरिक्ष से... अगली ख़बर » तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें