BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाक ने भारत को सौंपा, 23 अप्रैल से पाक रेंजर्स की हिरासत में थे पूर्णम कुमार

May 14, 2025 - 12:55
May 14, 2025 - 12:55
 0
BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाक ने भारत को सौंपा, 23 अप्रैल से पाक रेंजर्स की हिरासत में थे पूर्णम कुमार
Photo : Purnam Kumar Shaw BSF

Purnam Kumar Shaw : पाकिस्तान ने आखिरकार भारत के बीएसएफ (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को वापस भेज दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर पूर्णम कुमार को भारतीय अधिकारियों को सौंपा है, वे 23 अप्रैल से पाकिस्तान के कब्जे में रहे, कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे भारत लौट आए, उनसे अब पूछताछ की जा रही है ।

छाया में खड़े होने का प्रयास किया - यह घटना तब हुई जब बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ 182वीं बटालियन, बॉर्डर के गेट संख्या 208/1 पर तैनात थे। वे फसल कटाई के दौरान भारतीय किसानों पर नजर रख रहे थे । तेज गर्मी के मौसम में जवान ने जब पेड़ की छांव में खड़े होने का प्रयास किया तो पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया। उनकी सर्विस राइफल भी जब्त कर ली गई। वे कुछ समय पहले ही इस क्षेत्र में तैनात हुए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Jitendra Meena Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ). Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in