🕒 30 June 2026, Tuesday
देश

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का 90 वर्ष की उम्र में निधन

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का 90 वर्ष की उम्र में हैदराबाद स्थित घर में निधन हो गया। जानें उनके पारिवारिक जीवन और रवि तेजा से उनके गहरे रिश्ते के बारे में।
द्वारा Jitendra Meena 📅 16 Jul 2025 👁️ 76 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का 90 वर्ष की उम्र में निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का सोमवार को निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि राजगोपाल राजू पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ। उनके निधन की खबर से न सिर्फ रवि तेजा के परिवार बल्कि पूरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

भूपतिराजू राजगोपाल राजू का पारिवारिक जीवन

भूपतिराजू राजगोपाल राजू आंध्र प्रदेश के जग्गमपेटा के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी राज्य लक्ष्मी, दो बेटे रवि तेजा और रघु राजू हैं। उनका तीसरा बेटा भरत राजू का कुछ साल पहले हैदराबाद में एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।

परिवार ने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है। अंतिम संस्कार की रस्में हैदराबाद में ही संपन्न होंगी।

« पिछली ख़बर संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, मोदी सरकार पेश कर सकती है 1... अगली ख़बर » दिल्ली: विकास ने पत्नी से तंग आकर की आत्महत्या, वीडियो में ब...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें