🕒 17 June 2026, Wednesday
गुजरात

गुजरात: मोरबी पुल हादसे में 90 से अधिक मौत, 5 दिन पहले ही खोला गया पुल

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 212 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
गुजरात: मोरबी पुल हादसे में 90 से अधिक मौत, 5 दिन पहले ही खोला गया पुल

Gujrat: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के दौरान पुल के ऊपर खड़े 400- 500 लोग नदी में गिर गए। घटना में अब तक 90से अधिक लोगों की मौत होने की खबर है। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1586718654624067584?t=UgjuqdOs5ZZyrKQe_kx1dg&s=19

मुख्यमंत्री अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं, सरकार ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इसकी SIT जांच के आदेश दे दिए हैं। रेस्क्यू के लिए न केवल पुलिस और लोकल गोताखोर बल्कि, एनडीआरएफ और भारतीय नौसेना के जवान भी लगे हुए हैं। इस टीम ने अभी तक 170 लोगों को रेस्क्यू भी किया है। यह पुल करीब 145 साल पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं।

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात से बेहद दुःखद खबर मिल रही है। मोरबी में ब्रिज टूट जाने से कई लोगों के नदी में गिर जाने की खबर है। भगवान से उनकी जान और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।''

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी दुख व्यक्ति किया और कहा कि गुजरात में नदी पर बनेे केबुल पुल के आज शाम गिर जाने से भारी संख्या में लोगों के मरने व अनेकों के घायल होने की खबर अति-दुःखद। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सरकार इस दुर्घटना की तुरन्त सही से जाँच कराकर दोषियों को सख्त सजा दे।

« पिछली ख़बर पर्यावरण को बचाने में स्वयंसेवी संस्थाएं कर रही भरपूर सहयोग... अगली ख़बर » Twitter Paid Verification: ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए पैसे वसू...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें