🕒 16 June 2026, Tuesday
बॉलीवुड

सोनम कपूर बनने वाली हैं दूसरी बार मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। पिंक बॉसी लुक में शेयर की बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें, पढ़ें इस खुशखबरी के बारे में।
द्वारा News Room 📅 20 Nov 2025 👁️ 58 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
सोनम कपूर बनने वाली हैं दूसरी बार मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी

Sonam Kapoor Pregnancy News :  बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के साथ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने इस ख़ास पल को फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए सोनम ने न सिर्फ अपनी प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया, बल्कि आगामी बेबी के आने की भी जानकारी दी।

स्टाइल और ग्लो के साथ साझा की तस्वीरें

सोनम ने अपनी तस्वीरों में पिंक कलर के बॉसी लुक में नजर आईं, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का खूबसूरत ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने बेबी बंप के साथ क्लासी और एलीगेंट अंदाज में कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर एक अलग सा आकर्षण और ताजगी नजर आ रही थी, जो उनके फैंस को बहुत भा रही है।

खुशखबरी और सेलेब्स का प्यार

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सोनम कपूर ने एक खास कैप्शन में 'मदर' शब्द लिखा और एक किस वाली इमोजी भी शेयर की। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी इन तस्वीरों को डाला और बताया कि उनका दूसरा बेबी साल 2026 में स्प्रिंग के समय में जन्म लेगा।

इस पोस्ट के बाद सोनम को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, पत्रलेखा और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं।

एक नई शुरुआत की ओर

सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी उनके फैंस के लिए खुशी का कारण बनी है। एक्ट्रेस पहले भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही थीं और अब वह अपने नए सफर की शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

सोनम के फैंस भी इस ख़ुशखबरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उनकी खुशी में शामिल हो रहे हैं।

« पिछली ख़बर गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाए गए, 11 दिन की एनआ... अगली ख़बर » हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की रोमांटिक तस्वीरों ने लगाई...
🏷️ Tags:
#Sonam Kapoor
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें