🕒 19 June 2026, Friday
तकनीकी

Twitter Paid Verification: ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए पैसे वसूलेगा,7 नवंबर तक डेडलाइंस

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 112 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
Twitter Paid Verification: ट्विटर वेरिफिकेशन के लिए पैसे वसूलेगा,7 नवंबर तक डेडलाइंस

Elon Musk ने पिछले दिनों ट्विटर को टेकओवर करने के बाद कई चौंकाने वाले काम किए हैं। अब पता चला है कि माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter अपनी यूजर वेरिफिकेशन प्रक्रिया को रिवाइज़ करेगी. The Verge की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्विटर अपने अकाउंट होल्डर की पहचान को वेरिफाई करने वाले ब्लू चेक मार्क (Blue Tick) के लिए चार्ज वसूलने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी गई।

बता दें कि ट्वीट को एडिट करने वाले फीचर को इस महीने उपलब्ध कराया गया था। मस्क ने अप्रैल में एक ट्विटर पोल में अपने लाखों फॉलोअर्स से Edit बटन लाने के बारे में पूछा था। करीब 70 फीसदी से ज्यादा यूजर्स ने हां में जवाब दिया था।

ट्विटर ने इसी महीने अपने यूजर्स को ट्वीट एडिट करने की सुविधा भी दी है। Twitter Blue Tick के लिए यूजर्स को प्रति माह 4.99 डॉलर चुकाने होंगे, नहीं तो उनसे 'वेरिफाइड' बैज छिन जाएगा। एक पोल में पूछा जा रहा है कि आप Twitter पर वेरिफाइड होने के लिए कितने पैसे देने को तैयार हैं। विकल्‍पों में प्रति माह 5 डॉलर, 10 डॉलर और 15 डॉलर के विकल्‍प हैं। मस्‍क ने इसपर 'इंटरेस्टिंग' रिप्लाई किया है।

हर साल चुकाने होंगे करीब 5000 रुपये-
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है तो ट्विटर ब्लू टिक को सब्सक्राइब करने के लिए 4.99 डॉलर हर महीने (करीब 4,930 रुपये प्रतिवर्ष) देने होंगे या फिर उन्हें ‘वेरिफाइड’ बैज हटाना पड़ेगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मस्‍क ने प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे कर्मचारियों से कहा है कि 7 नवंबर तक इस फीचर को लॉन्‍च करना है, नहीं तो नौकरी से हाथ धोने को तैयार रहें।

सुनने में आया था कि एलोन मस्क मानवता की मदद करना चाहते है इसीलिए ट्विटर खरीदना चाहते है, यानि के एलोन मस्क के अनुसार पैसे वसूलने को ही मानवता की मदद करना कहते है ।

« पिछली ख़बर गुजरात: मोरबी पुल हादसे में 90 से अधिक मौत, 5 दिन पहले ही खो... अगली ख़बर » उद्धव ठाकरे को एक और झटका, कैग द्वारा की जाएगी BMC की जाँच C...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें