गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 50 से ज्यादा नेताओं ने दिया इस्तीफा

Jul 15, 2023 - 10:55
 0
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,  50 से ज्यादा नेताओं ने दिया इस्तीफा

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी गणित ज़माने में लगे हैं। पिछले 27 साल से लगातार शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी से लेकर आम आदमी पार्टी भी जमीन से आसमा तक जोर लगाने में लग गई है।

इस बीच विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश में पार्टी के 50 से ज्यादा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उंझा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस में टूट-फूट हाल नजर आ रही है। असंतुष्ट नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा इस्तीफा दे दिया है।

उंझा उमिया माताजी संस्थान स्वागत समिति के अध्यक्ष, उंझा नगर प्राथमिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष दशरथ भाई पटेल ने पार्टी छोड़ दी है। वहीं, उंझा तालुका पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश पटेल ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। इनके साथ ही तालुका की पूर्व पंचायत अध्यक्ष शांताबेन पटेल ने कांग्रेस छोड़ी। पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि महेश चौधरी ने कांग्रेस छोड़ दी है।

पांच साल पूर्व दी थी BJP को कड़ी टक्कर, वर्तमान स्थिति कमजोर

बता दें कि गुजरात में ही पांच साल पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी। वर्तमान में कांग्रेस राज्य में लगातार कमजोर हुई है। कई विधायक एवं पूर्व विधायक भी पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कुछ समय पूर्व कांग्रेस के मजबूत युवा नेता हार्दिक पटेल ने भी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा ने तैयार की चुनावी रणनीति

इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। 27 साल से लगातार शासन कर रही भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा गुजरात गौरव यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के जरिए सभी जातियों के वोट बैंक को लुभाने के लिए आमजन से संवाद का भी भाजपा ने प्लान किया है। भाजपा द्वारा चुनाव को लेकर अपने मास्टर प्लान के तहत 9 दिन में 144 विधानसभाओं को साधने का प्रयास है । जिसके तहत 145 जनसभाएं की जाएगी । पूरे प्लान को सही तरीके से भुनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी गुजरात मूल के 5 केंद्रीय मंत्रियों की होगी। अभी हाल ही में भाजपा ने दो सौ नेताओं के पार्टी में शामिल होने का दावा किया था। इसमें आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे, जिन्होंने बीजेपी का दामन थामा।

गूगल पर हमें फॉलो करने के लिए यहाँ क्लिक करें:

Follow Mission Ki Awaaz

ताजा खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें:

... (Rest of your original code for related posts and comments) ...