Rajasthan Uchch Shiksha Scholarship : 12वीं पास विद्यार्थी को मिलेंगे 5000 रुपए ऑनलाइन आवेदन शुरू
Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2025 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। पात्र विद्यार्थी 1 दिसंबर 2025 तक निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025 ( Rajasthan CM Uchch Shiksha Scholarship Yojana 2025 ) :-: राजस्थान सरकार ने राज्य के मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025 ( Rajasthan Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship 2025 ) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के लिए अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 ( Last Date Uchchh Shiksha Scholarship Yojana ) तय की गई है। खास बात यह है कि आवेदन पूरी तरह निशुल्क ( Free Apply ) हैं, यानी किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा ।
Rajasthan CM Uchch Shiksha Scholarship Yojana 2025 योजना का उद्देश्य :
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में कठिनाई महसूस करते हैं।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ( Ajmer Board ) द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में वरीयता सूची में प्रथम एक लाख स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख तक है, इस योजना के तहत छात्रवृत्ति के पात्र हैं।
Rajasthan Uchch Shiksha Scholarship Yojana छात्रवृत्ति की राशि :
- सामान्य विद्यार्थी: ₹500 प्रतिमाह (अधिकतम ₹5000 वार्षिक)
- दिव्यांग विद्यार्थी: ₹1000 प्रतिमाह (अधिकतम ₹10,000 वार्षिक)
- छात्रवृत्ति अधिकतम 5 वर्षों तक* दी जाएगी, बशर्ते विद्यार्थी नियमित रूप से उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययनरत हो।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025 की पात्रता ( Rajasthan Uchch Shiksha Scholarship Yojana ) :
इस योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:
- विद्यार्थी ने राजस्थान बोर्ड, अजमेर से 12वीं परीक्षा वर्तमान वर्ष में कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- छात्र का नाम बोर्ड की वरीयता सूची में प्रथम एक लाख में होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 या उससे कम हो।
- विद्यार्थी राजस्थान का स्थायी निवासी हो।
- छात्र किसी अन्य सरकारी या निजी छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।
- विद्यार्थी का राष्ट्रीयकृत बैंक खाता ( Bank Account ) हो।
- जन आधार कार्ड (Jan Aadhar Card) और आधार कार्ड ( Aadhar Card ) अनिवार्य हैं।
- दिव्यांग विद्यार्थियों ( Divyang Student ) को 40% या अधिक दिव्यांगता प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा।
Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज ( Document) :
- 12वीं बोर्ड मार्कशीट
- जन आधार कार्ड / भामाशाह कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की प्रति
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
आवेदन प्रक्रिया – मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025 ( Rajasthan CM Uchch Shiksha Scholarship Yojana Online Apply )
- सबसे पहले [ राजस्थान सरकार की उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ](https://hte.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
- अपने SSO ID से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद Citizen App (G2C) सेक्शन में जाएं।
- “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना” विकल्प चुनें।
- आवेदन फॉर्म भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म को सबमिट कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
यदि विद्यार्थी स्वयं आवेदन नहीं कर सकते हैं, तो वे निकटतम ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि ( Last Date Uchchh Shiksha Scholarship)
- आवेदन शुरू: चालू है
- अंतिम तिथि: 1 दिसंबर 2025
- आवेदन शुल्क: निशुल्क
राजस्थान ( Rajasthan ) के मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। यदि आपने इस वर्ष 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और आपकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम है, तो आप मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025 ( Mukhyamantri Uchch Shiksha Scholarship Yojana ) के लिए आवेदन अवश्य करें। यह योजना आपकी उच्च शिक्षा को एक नई दिशा दे सकती है।
Rajasthan Ucch Shiksha Scholarship Yojana 2025
राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2025-26 का ऑफशियल नोटिफिकेशन: Click Here
What's Your Reaction?