🕒 02 July 2026, Thursday
राजस्थान

करौली जिले के गुरदह गांव में पानी की गंभीर समस्या, अधिकारियों की लापरवाही पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

करौली जिले की मंडरायल तहसील के ग्राम पंचायत गुरदह के ग्रामीणों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से सुनवाई की मांग की। 11 महीनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीण दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं।
द्वारा News Room 📅 09 Dec 2025 👁️ 84 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली जिले के गुरदह गांव में पानी की गंभीर समस्या, अधिकारियों की लापरवाही पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

करौली जिले की मंडरायल तहसील की ग्राम पंचायत गुरदह के ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर करोली कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया । ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस बारे में पता नहीं है । ग्रामीण पहले भी कई बार अधिकारियों को इस समस्या के संबंध में ज्ञापन और बता चुके हैं । लेकिन अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया है । 

गांव में पानी की टंकी है जो काफी लंबे समय से बंद पड़ी है ग्रामीण पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, अधिकारियों की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है । 

आज ग्रामीण बस में भरकर करोली पहुंचे जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्या को PHED के अधिकारियों के सामने रखा है । आपको समझ में बताते चलें कि वहां मौजूद अधिकारी को कई बार बता दिया गया है लेकिन उसके बावजूद भी सुनवाई हो पाई है । 

आपको बताते चलें की ग्राम पंचायत गुरदह में पानी की एक विकट समस्या है, गांव में हर घर नल जल योजना के तहत एक पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन वो केवल खड़ी हुई है । अधिकारियों की आते ही उससे पानी छोड़ दिया जाता है फिर उसे वापस बंद कर दिया जाता है फिर उसे कभी नहीं छोड़ा जाता है । 

ग्रामीणों द्वारा 11 माह से पानी की सप्लाई नहीं होने की बात लिखी गई है । जिससे ग्रामीण दूर दराज से पानी लाने के लिए मजबूर है । ग्रामीणों ने पानी सप्लाई करने वाले कर्मचारी को कई बार अवगत करा दिया है लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की । ग्रामीण परेशान होकर करोली अधिकारियों के पास पहुंचे हैं । 

अब देखने वाली बातें हैं कि पानी की समस्या का समाधान कब तक हो पाता है अधिकारी कब तक ग्रामीणों की आवाज को सुनते है ।

« पिछली ख़बर नरेश मीणा पर एफआईआर, पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरो... अगली ख़बर » उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, कम वजन पाए जाने पर निर्म...
🏷️ Tags:
#Karauli News
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें