🕒 01 July 2026, Wednesday
कविता

मेरी इस सफेद वर्दी पर दाग बहुत है, चिकित्साकर्मियों को समर्पित…

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 249 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
मेरी इस सफेद वर्दी पर दाग बहुत है, चिकित्साकर्मियों को समर्पित…

मेरी इस सफेद वर्दी पर दाग बहुत है,
जुल्म का तो पता नहीं पर इल्जाम बहुत है।
फरिश्ता कहता है वह मरीज मुझे.. जब ठीक हो जाता है, पर काम अगर बिगड़ जाए तो, बदनाम करने वालों के भी नाम बहुत है।
मेरी इस सफेद वर्दी पर दाग बहुत है..
नहीं झिझकता है वह परिजन, एक पल में हाथ उठाने से, दो पल पहले ही जिसने मुझे फरिश्ता बना दिया था।
लोगों को लगता है कि दिन भर बस बैठा रहता हूं मैं, पर इंजेक्शन लगाने के अलावा मेरे पास काम बहुत है।
मेरी सफेद वर्दी पर दाग बहुत हैं..
अरे ना बनाओ तुम मुझे फरिश्ता, पर मेरे आत्मसम्मान के साथ ना खेलो।
4 साल की कड़ी मेहनत करके सीखा है मैंने यह तजुर्बा,
कोई फर्जी डिग्री नहीं है जो तुम मुफ्त में ले लो।
मरते हुए हर एक की धड़कन का हिसाब रखता हूं मैं, कभी रात में इमरजेंसी में ड्यूटी लगा कर तो देखो..
मानवता की सेवा करना कर्तव्य है मेरा, काँपते हुए हाथों का सहारा हूं मैं, अपने दर्द को भूल कर तुम्हारी चोटों पर मरहम लगाता हूं मैं,
पर मेरी रूह पर भी चोटों के निशान बहुत हैं।
मेरी इस सफेद वर्दी पर दाग बहुत हैं..
जुल्म का तो पता नहीं पर इल्जाम बहुत हैं, यूं तो चिकित्साकर्मी लगता है मेरे नाम के आगे भी,
पर शक्ति संघर्ष चुनौतियों के पहाड़ बहुत है।
मेरी इस सफेद वर्दी पर दाग बहुत हैं.. जुल्म का तो पता नहीं पर इल्जाम बहुत हैं…..

चिकित्साकर्मी की कलम से..✒️

« पिछली ख़बर कविता - गरीबी अमीरी की खाई... अगली ख़बर » बहुजन शायर सुरेश मेहरा की कविता "कोलेजियम सिस्टम"...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें