🕒 01 July 2026, Wednesday
कविता

एक और कविता आशाराम मीना जी की "शब्द कहे जीवन का सार"

द्वारा News Room 📅 15 Jul 2023 👁️ 124 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
एक और कविता आशाराम मीना जी की "शब्द कहे जीवन का सार"

मैं शब्द वहां से लाता हूं,
जिससे बनता ताना-बाना।
हर शब्द में किस्सा छुपा है,
पंक्तियों में जीवन पुराना।।

मैं लिखता हूं जीवन मेरा,
क्यों बन जाता है तराना।
में लिखता हूं अपने नगमे,
गायक के बन जाते गाना।।

मैं लिखता हूं दर्द मेरा जो,
दुनिया ने हरदम दिया है।
तुम कहते कहानी लिख दी,
जो जीवन हमने जिया है।।

में चलता हूं राह जिसमें,
चलना लोगों ने छोड़ दिया।
तुम कहते हो राह अतीत की,
फिर से नाता जोड़ लिया।।

मुझको मंजिल दिख रही है,
कब से मन ने जान लिया।
तुम कहते परछाई चली थी,
इसलिए तू ने पा लिया।।

मुझको बता दे मेरी कलम,
शब्द लिखूं आगाज लिखूं।
जो डूब रहा है हर दिन मेरा,
वो डूबता समाज लिखूं।।

लेखक: आशाराम मीणा, उप प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक कोटा।

« पिछली ख़बर आशाराम मीना की कविता "आम आदमी"... अगली ख़बर » कविता - गरीबी अमीरी की खाई...
Author
संपादक (Editor)

News Room

यह मिशन की आवाज का आधिकारिक समाचार कक्ष (News Room) है। यहाँ हमारी संपादकीय टीम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, सरकारी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करती है।

मिशन की आवाज एक स्वतंत्र डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 1 जनवरी 2021 को भूपेन्द्र सिंह सोनवाल द्वारा की गई थी। हमारा उद्देश्य सत्य, सरोकार और हाशिए की आवाज़ को प्रमुखता देना तथा पाठकों तक विश्वसनीय, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

न्यूज़ रूम द्वारा प्रकाशित सामग्री संपादकीय समीक्षा, तथ्य-जांच (Fact-Checking) और पत्रकारिता के नैतिक मानकों के अनुरूप तैयार की जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठक हमारी Editorial Team, Fact Check Policy, Corrections Policy और Contact Us पेज देख सकते हैं।

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें