🕒 26 June 2026, Friday
अपराध

करौली - सपोटरा में किरायेदार ने 20 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म, युवती ने की आत्महत्या

करौली जिले के सपोटरा में शुक्रवार को 20 वर्षीय युवती मनीषा प्रजापत ने किराएदार के दुष्कर्म करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
द्वारा Jitendra Meena 📅 21 Jun 2025 👁️ 121 व्यूज़ ⏱️ 1 मिनट रीड
करौली - सपोटरा में किरायेदार ने 20 वर्षीय युवती से किया दुष्कर्म, युवती ने की आत्महत्या

सपोटरा ( करौली ) | सपोटरा में शुक्रवार को 20 वर्षीय कॉलेज की छात्रा मनीषा प्रजापत ने किराएदार के दुष्कर्म करने पर लोकलाज के भय से कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मृतका के भाई ने बताया कि सात दिन पूर्व आरोपी ने कहा कि जब मैं कमरा खाली करके जाऊंगा तो कोई बड़ा कांड करके जाऊंगा। छात्रा की टीचर बनने की तमन्ना थी।

घर पर थी मृतका की दादी - 

पिता ने आरोप लगाया कि गुरुवार को वह अपने बड़े बेटे व पुत्रवधू के साथ अपनी ससुराल चला गया था। पत्नी मस्टररोल पर गई हुई थी और घर पर मृतका की दादी थी। मृतका के पिता ने बताया कि शुक्रवार को उसके छोटे बेटे ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी को कुछ हो गया। इस कारण उसकी मां रो रही है। आप जल्दी घर पर आ जाओ। वह ससुराल से घर आया तो उसकी बेटी की लाश घर के बरामदे में रखी हुई मिली। पत्नी ने बताया कि बेटी ने छत पर लगे लोहे के पाइप से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

मृतका के पिता का आरोप -

पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी धर्मराज ने उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस कारण बेटी ने लोकलाज के भय से आत्महत्या कर ली।  

मृतका का शव परिजनों को सौंपा - 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक कन्हैया लाल चौधरी व थाना प्रभारी धारासिंह मीणा मय पुलिस दल सहित घटनास्थल पर पहुंचे ओर उप जिला अस्पताल सपोटरा की मोर्चरी में मृतका का शव रखवाया। महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए मृतका के शव को सामान्य चिकित्सालय करौली भिजवा दिया गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया गया है । पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

« पिछली ख़बर SI भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा: उदयपुर के CDEO बुद्धिसागर... अगली ख़बर » करौली : दुष्कर्म के बाद युवती की मौत के मामले में वांछित आरो...
Author
संपादक (Editor)

Jitendra Meena

Jitendra Meena is a senior journalist and writer, he is also the Editor of Mission Ki Awaaz, Jitendra Meena was born on 07 August 1999 in village Gurdeh, located near tehsil Mandrayal of Karauli district of Rajasthan ( India ).

Contact Email : Jitendra@MissionKiAwaaz.in

टिप्पणियां (0)

अपनी राय दें

🔔

मिशन की आवाज़

ताज़ा ख़बरों और हर बड़ी अपडेट का अलर्ट सीधे अपने इनबॉक्स में पाने के लिए अपनी ईमेल डालें।

नहीं, धन्यवाद / स्किप करें